गज़ल - याद आता है (2)

मुझे वो खूबसूरत सा, फ़साना याद आता है । 

मिरी ख़ातिर तुम्हारा गुनगुनाना याद आता है ।। 


वो मुझसे प्यार का इज़हार, करने के इरादे से । 

मिरे घर का तेरा चक्कर लगाना याद आता है ।। 


दिलाई थी कभी चूड़ी जो तुमने लाल रंगों की । 

खुशी से चूड़ियों का, खनखनाना याद आता है ।। 


खुले गेसूँ से मेरे खेलना औ उंगलियाँ करना ।

उन्हीं गेसूँ में तेरा जग भुलाना याद आता है ।। 


महकते से ख़तों में इक, खुमारी साथ रहती थी । 

ख़तों को वो क़िताबों में, छुपाना याद आता है ।। 


कभी रूठे अगर तुमसे, हमारी दिल्लगी थी वो । 

मनाना वो तेरा, अपना सताना याद आता है ।। 


न भूली हूँ न भूलूँगी, वो वादे, वो मुलाकातें । 

मुझे मंज़र जवानी का, सुहाना याद आता है ।।


@सरोज गुप्ता


Comments

Popular posts from this blog

गज़ल - शोख़ गज़ल कहते हैं

गज़ल - याद आता है (1)

कविता - पुत्र